जानिए क्या है जोड़ों में दर्द की समस्या का आयुर्वेदिक इलाज ?

AyurvedicHindiJoints Pain

जानिए क्या है जोड़ों में दर्द की समस्या का आयुर्वेदिक इलाज ?

  • July 27, 2023

  • 1836 Views

आज के समय की बात करें तो जोड़ों में दर्द बजुर्गो के साथ युवाओं में भी देखने को मिल रहा वही ये दर्द की समस्या से कैसे लोग अपने आप को इसके खतरे से बाहर निकाल सकते है वो भी आयुर्वेदिक दवाई और उसके उपचार की मदद से, तो आप भी जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान है तो इससे बचाव के लिए आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें ;

क्या है जोड़ो में दर्द की समस्या ?

  • जोड़ों का दर्द होना एक सामान्य स्थिति है, जो शरीर में एक या एक से अधिक जोड़ों को प्रभावित करती है। आमतौर पर, जोड़ों के दर्द में घुटने का दर्द, कंधे या गर्दन का दर्द, कोहनी और कुल्हे का दर्द शामिल होता है। 
  • जोड़ो में दर्द की अवधी और तीव्रता उसके अन्तर्निहित कारणों पर निर्भर करती है। जोड़ों का दर्द आमतौर अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन ये दर्द अगर ज्यादा समय तक बना रहें तो इसके लिए इलाज का सहारा लेना पड़ सकता है। 

जोड़ों में दर्द की समस्या के बारे में और विस्तार से जानने के लिए आपको बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर का चयन करना चाहिए।

जोड़ों में दर्द के लक्षण क्या है ?

  • अगर आपके जोड़ और उसके आसपास का क्षेत्र सूजा हुआ, लाल, कोमल या स्पर्श करने के दौरान गर्म है।
  • आपका दर्द 3 दिनों से अधिक समय से जारी है। 
  • गंभीर चोट आई है। 
  • विकृत जोड़। 
  • सूजे हुए जोड़। 
  • जोड़ जो पूरी तरह से स्थिर है। 
  • गंभीर जोड़ों का दर्द। 

 

जोड़ों में दर्द की समस्या के लिए बेहतरीन आयुर्वेदिक इलाज !

  • अगर आप भी जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान है तो इससे बचाव के लिए आपको हर्बल ऑयल से बनाए गए हर्बल पेस्ट द्वारा जोड़ों की मसाज को करवाना चाहिए। वहीं ऐसा करवाने से आपको जोड़ों के दर्द से तो आराम मिलेगा ही और साथ में आप इंफ्लेमेशन के दर्द से भी राहत पा सकते है। इसके अलावा अगर आप हर्बल ऑयल का मशाज करवाना चाहते है, तो इसके लिए आपको बेस्ट आयुर्वेदिक क्लिनिक के संपर्क में आना चाहिए।
  • जोड़ों में दर्द की समस्या से आपको पंचकर्म भी राहत दिलवाता है। वहीं अपने दर्द की गंभीरता के आधार पर आपको इस तकनीक का प्रयोग हफ्ते से महीने तक करना चाहिए। इस प्रक्रिया में अभ्यांग, जनू बस्ती, लेप, स्वेद, विरेचन, बस्ती और अग्निकर्म की आवश्यकता होती है। 
  • आयुर्वेदिक मशाज के अलावा आपको आयुर्वेदिक पेन किलर्स जैसे अलसी, अखरोट, आंवला, हल्दी, तुलसी और अदरक का प्रयोग करना चाहिए। इनमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते है जो आपके घुटनों के आस-पास के दर्द को कम करने में मदद करते है और आपको काफी राहत प्रदान करते है। वहीं यह जोड़ों की सूजन कम करने में भी लाभदाई होते है। 
  • अगर आप जोड़ों के या मसल्स के आस-पास के दर्द को कम करना चाहते है, तो आपको सरसों के तेल को थोड़ा गर्म कर लेना है और इसमें एक चुटकी हल्दी मिला दें और फिर प्रभावित क्षेत्र पर इस तेल की मसाज करें। जिससे आपको काफी आराम मिलेगा।

जोड़ों के इलाज के लिए बेहतरीन आयुर्वेदिक हॉस्पिटल !

अगर आप उपरोक्त जोड़ों में दर्द की समस्या से काफी परेशान है, तो आप कैसे इससे खुद का बचाव कर सकते है इसके बारे में हम आपको उपरोक्त बता ही चुके है। वही जोड़ों में दर्द के लक्षण ज्यादा गंभीर नज़र आए तो इसके लिए आप दीप आयुर्वेदा हॉस्पिटल का चयन भी कर सकते है। 

सारांश :

जोड़ों का दर्द जहा लोगों को चलने में असमर्थ बनाता है वही इसके दर्द की समस्या से कैसे हम खुद का बचाव कर सकते है, इसके बारे में हम उपरोक्त बता चुके है, इसके अलावा उपरोक्त उपायों को तो आपने अपनाना ही है और साथ में आपको इस बात का ध्यान भी रखना है की आपको अपने खाने-पीने जैसी हर तरह की चीजों का खास ध्यान रखना है, तभी जाकर आप इस समस्या से खुद का बचाव कर सकते है।

AyurvedaHindi

बीमारियों से बचाव व इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए आजमाएं रामबाण आयुर्वेदिक उपाय !

  • July 22, 2023

  • 1379 Views

आयुर्वेद की अगर बात करें तो पुरातन समय से ही इसमें तमाम दवाइयों का इलाज मिलते चले आ रहा और लोगों को इससे कही न कही फ़ायदा भी हुआ है। हलाकि आयुर्वेद को लेकर बहुत से लोगों के दिमाग में ये बात भी घूम रही होगी की क्या इम्युनिटी को बढ़ाने या मजबूत करने के लिए इसका इलाज मिल सकता है या नहीं, तो आप भी चाहते है की इस बदलते मौसम में आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहें तो इसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक जरूर से पढ़ना चाहिए, तो शुरुआत करते है आर्टिकल की और जानते है की इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत करेंगे रामबाण आयुर्वेदिक उपचार ;

क्या है इम्युनिटी सिस्टम ?

  • इम्यून सिस्टम को हमारे शरीर का एक मजबूत अंग माना जाता है, वही अगर ये कमजोर पड़ गया या इनमे किसी तरह की खराबी आ गई तो कैसे हम इस तरह की समस्या से खुद का बचाव कर पाएगे इसके बारे में आपको बताएंगे। 
  • इम्यून सिस्टम जिसे प्रतिरक्षा प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है। 
  • वही इम्यून सिस्टम हमारे शरीर में ऐसा भाग होता है जो हमे और हमारे शरीर को हर तरह की बीमारी से लड़ने में काफी मदद करता है। 
  • वहीं, अगर शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो, तो इससे वायरस और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए इम्युनिटी के कमजोर होने से पहले ही अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाए। और खान-पान में पौष्टिक आहार का सेवन करें।

आप बेस्ट आयुर्वेदिक क्लिनिक में जाकर भी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

इम्यूनिटी को मजबूत करने के उपाय क्या है ?

  • यदि आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में एक बार तुलसी, लौंग, अदरक और दालचीनी आदि से मिक्स काढ़े का सेवन जरूर करना है।
  • रोजाना 25 से 30 मिनट योग और प्राणायाम को जरूर करें, जिससे आपके इम्यून में बढ़ोतरी होगी और वो मजबूत बनेगा। 
  • इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए रोजाना सोने से पहले एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर का सेवन दूध या पानी के साथ कर सकते है। वही इसका सेवन आपको रोजाना करना है, लेकिन बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर सलाह ले।
  • आयुर्वेद में हल्दी को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है। वही हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम औषधीय गुण मौजूद होते है। इसके अलावा आप हल्दी का सेवन करने से संक्रमण से भी बच सकते है। वही अगर आप रोजाना सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीते है तो आपको नींद अच्छी आती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
  • आयुर्वेद की बात करें तो इसमें गिलोय का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है। 

इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए कौन-सी खाने की चीजों का सेवन करना चाहिए ?

  • सभी विटामिन से भरपूर खाने की चीजों को अपने डाइट में जरूर से शामिल करें। 
  • इसके अलावा आप पालक इसके साथ दाल, राजमा, बींस, मूंगफली और विटामिन-सी से भरपूर संतरे, चकोतरा और नींबू जैसे सिट्रस फ्रूट्स का सेवन भी करना चाहिए।
  • इम्युनिटी को बढ़ाने में खाने की चीजों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है,  इसलिए उपरोक्त खाने की चीजों का खास ध्यान रखें।

सुझाव :

इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के बारे में जानकारी लेने के लिए आप दीप आयुर्वेदा हॉस्पिटल का चयन भी कर सकते है। 

निष्कर्ष :

इम्यून सिस्टम बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है इंसान की ज़िन्दगी में, इसलिए अगर आप भी इम्यून को मजबूत बनाना चाहते है, तो इसके लिए आप बदलते मौसम में अपना खास ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही बिलकुल न करें।