बीमारियों से बचाव व इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए आजमाएं रामबाण आयुर्वेदिक उपाय !

इम्युनिटी को किन तरीको से ठीक किया जा सकता है
AyurvedaHindi

बीमारियों से बचाव व इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए आजमाएं रामबाण आयुर्वेदिक उपाय !

  • July 22, 2023

  • 346 Views

आयुर्वेद की अगर बात करें तो पुरातन समय से ही इसमें तमाम दवाइयों का इलाज मिलते चले आ रहा और लोगों को इससे कही न कही फ़ायदा भी हुआ है। हलाकि आयुर्वेद को लेकर बहुत से लोगों के दिमाग में ये बात भी घूम रही होगी की क्या इम्युनिटी को बढ़ाने या मजबूत करने के लिए इसका इलाज मिल सकता है या नहीं, तो आप भी चाहते है की इस बदलते मौसम में आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहें तो इसके लिए आपको आर्टिकल को अंत तक जरूर से पढ़ना चाहिए, तो शुरुआत करते है आर्टिकल की और जानते है की इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत करेंगे रामबाण आयुर्वेदिक उपचार ;

क्या है इम्युनिटी सिस्टम ?

  • इम्यून सिस्टम को हमारे शरीर का एक मजबूत अंग माना जाता है, वही अगर ये कमजोर पड़ गया या इनमे किसी तरह की खराबी आ गई तो कैसे हम इस तरह की समस्या से खुद का बचाव कर पाएगे इसके बारे में आपको बताएंगे। 
  • इम्यून सिस्टम जिसे प्रतिरक्षा प्रणाली के नाम से भी जाना जाता है। 
  • वही इम्यून सिस्टम हमारे शरीर में ऐसा भाग होता है जो हमे और हमारे शरीर को हर तरह की बीमारी से लड़ने में काफी मदद करता है। 
  • वहीं, अगर शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो, तो इससे वायरस और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए इम्युनिटी के कमजोर होने से पहले ही अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाए। और खान-पान में पौष्टिक आहार का सेवन करें।

आप बेस्ट आयुर्वेदिक क्लिनिक में जाकर भी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

इम्यूनिटी को मजबूत करने के उपाय क्या है ?

  • यदि आप अपनी इम्युनिटी को मजबूत करना चाहते है तो इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में एक बार तुलसी, लौंग, अदरक और दालचीनी आदि से मिक्स काढ़े का सेवन जरूर करना है।
  • रोजाना 25 से 30 मिनट योग और प्राणायाम को जरूर करें, जिससे आपके इम्यून में बढ़ोतरी होगी और वो मजबूत बनेगा। 
  • इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए रोजाना सोने से पहले एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर का सेवन दूध या पानी के साथ कर सकते है। वही इसका सेवन आपको रोजाना करना है, लेकिन बेस्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर से जरूर सलाह ले।
  • आयुर्वेद में हल्दी को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है। वही हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तमाम औषधीय गुण मौजूद होते है। इसके अलावा आप हल्दी का सेवन करने से संक्रमण से भी बच सकते है। वही अगर आप रोजाना सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीते है तो आपको नींद अच्छी आती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
  • आयुर्वेद की बात करें तो इसमें गिलोय का इस्तेमाल औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते है। 

इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए कौन-सी खाने की चीजों का सेवन करना चाहिए ?

  • सभी विटामिन से भरपूर खाने की चीजों को अपने डाइट में जरूर से शामिल करें। 
  • इसके अलावा आप पालक इसके साथ दाल, राजमा, बींस, मूंगफली और विटामिन-सी से भरपूर संतरे, चकोतरा और नींबू जैसे सिट्रस फ्रूट्स का सेवन भी करना चाहिए।
  • इम्युनिटी को बढ़ाने में खाने की चीजों का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है,  इसलिए उपरोक्त खाने की चीजों का खास ध्यान रखें।

सुझाव :

इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के बारे में जानकारी लेने के लिए आप दीप आयुर्वेदा हॉस्पिटल का चयन भी कर सकते है। 

निष्कर्ष :

इम्यून सिस्टम बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है इंसान की ज़िन्दगी में, इसलिए अगर आप भी इम्यून को मजबूत बनाना चाहते है, तो इसके लिए आप बदलते मौसम में अपना खास ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही बिलकुल न करें।